पीएम मोदी को लिखा खून से पत्र, इच्छा मृत्यु की मांग
पलवल के एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्र लिखकर उसमें अपनी व अपने परिवार की इच्छा मृत्यु की मांग की है। जानकारी के मुताबिक रमनलाल ने 2 दिन पहले 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।
उन्होंने लिखा कि उसके रिश्तेदार हर किशन व सतीश ने उसके सारे पैसे हड़प लिए हैं। अब उसके पास अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए भी कुछ नहीं है। पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है परंतु अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। इन सब के बाद उसके पास मृत्यु के अलावा ओर कोई रास्ता नहीं है इसलिए उसने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
रमनलाल ने 25 अगस्त को बहीन पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने 2013 में अपनी 9 बीघा जमीन बेची थी। जमीन बिकने पर उसे 33 लाख रुपए मिले थे। उसके रिश्तेदार हर किशन व सतीश जो कि बहिन के रहने वाले हैं वे 33 लाख रुपए ये कह कर ले गए कि उसे अच्छी जमीन दिलवा देंगे। जब 3 वर्षों के पश्चात रमनलाल ने उनसे रुपए मांगे तो उन्होंने कहा उन लोगों ने अपने किसी रिश्तेदार को रुपए दिए थे जो कि पैसों को लेकर भाग गया है।
रमन लाल ने कहा कि जब वह परिवार के साथ हर किशन के घर गया तो उसने उसे 2 दिन बाद 1 लाख 90 हजार रुपए दिए और उसकी पिटाई करके घर से निकाल दिया। जब पुलिस को बताया तो उन्होंने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर आनंद का कहना है कि उन्होंने मामला दर्ज करके जांच की तो पाया कि रमनलाल ने स्वयं अपने पैसे पियूष ग्रुप में 2019 तक के लिए ब्याज पर दिए थे। सभी कागजातों पर रमनलाल ने स्वयं हस्ताक्षर किए हैं। रमनलाल को उसके जीजा हरे किशन ने कुछ पैसे नकद दे दिए और बाकी बचे पैसों के लिए समय आने पर देने की बात की है।
