मोदी सरकार देगी भारतीय सुरक्षा बलों को बुलेट प्रूफ स्कार्पियो, जानिए क्या ख़ास है इस गाड़ी में
मोदी सरकार ने भारतीय जवानों की सुरक्षा को देखते हुये एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने भारतीय जवानों को एक नया तोहफा देने का मन बनाया है। मोदी सरकार भारतीय जवानों महिंद्रा की बुलेट प्रूफ स्कार्पियो देगी। हालाँकि, इस बात अभी तक पूरी खबर नहीं आई है, लेकिन यह बुलेट प्रूफ गाड़ी महिंद्रा कंपनी ने भारत की सुरक्षा को देखते हुये ही इसे तैयार किया है।
यह गाड़ी भारतीय जवानों को ऐसी सुरक्षा देगी की दुश्मन भारतीय सेना का कुछ भी नहीं बिगाड़ सकेगा। इस गाड़ी में बुलेट प्रूफ ग्लास चारो ओर लगा हुआ है। सामने वाला ग्लास और गाड़ी की सभी खिड़कियाँ बुलेट प्रूफ है। अगर कोई आतंकवादी गाड़ी पर गोली भी चलाता है तो वह ग्लास को आर-पार नहीं कर सकेगी। और इस गाड़ी के सभी पैनल भी बुलेट प्रूफ है। जिससे गाड़ी को दुश्मन कुछ नुकसान नहीं पहुंचा सकते है।


