Kapil V/s CID Jokes
www.kapilvscidjokes.in/
Your one stop destination for entertainment, facts, funny content, news, viral videos, bollywood news, everything else!
Breaking News
recent

नवाज बोले- उड़ी हमला कश्मीर के हालात का रिएक्शन, बिना सबूतों के आरोप लगा रहा भारत; मोदी की तीनों सेनाओं के चीफ से मीटिंग

लंदन/नई दिल्ली. नवाज शरीफ ने कहा है कि उड़ी हमला कश्मीर के हालात का रिएक्शन था। उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वो बिना किसी सबूत के हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इधर, नई दिल्ली में शनिवार को नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के चीफ से मीटिंग की। क्या कहा शरीफ ने...
नवाज बोले- उड़ी हमला कश्मीर के हालात का रिएक्शन, बिना सबूतों के आरोप लगा रहा भारत; मोदी की तीनों सेनाओं के चीफ से मीटिंग
- यूएन जनरल असेंबली में मीटिंग के बाद देश लौटते वक्त नवाज ने लंदन में कहा- "भारत बिना किसी सबूत के हमारे देश पर आरोप लगा रहा है, जबकि उड़ी हमला कश्मीर में हो रहे दमन का रिएक्शन है।"
- उन्होंने कहा कि कश्मीर में दो महीने से लोग मारे जा रहे हैं, आंखें खो रहे हैं और इसी वजह से वहां बेहद गुस्सा है। भारत गैरजिम्मेदाराना बर्ताव कर रहा है और इल्जाम पाकिस्तान पर लगाता है।
- यूएन जनरल असेंबली में स्पीच के दौरान शरीफ ने कश्मीर में मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को शहीद और कश्मीरी नेता बताया था। भारत ने इसका कड़ा विरोध किया था। भारत ने पाकिस्तान को टेररिस्ट स्टेट भी बताया था।
नई दिल्ली ने तलब किया था पाकिस्तानी हाई कमिश्नर को
- 18 सितंबर को कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तान से भेजे गए आतंकियों ने भारतीय सेना के कैम्प पर हमला किया था। इसमें 18 जवान शहीद हुए थे।
- चार आतंकी मारे गए थे। उनके पास से बरामद हुए हथियार और सामान पर पाकिस्तान की मार्किंग थी।
- भारत ने पाकिस्तानी हाई कमिश्नर अब्दुल बासित को बुलाकर हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के हाथ होने के सबूत सौंपे थे।
- इंडियन फॉरेन सेक्रेटरी ने बासित से कहा था कि भारत आतंकियों के डीएनए सैम्पल और फिंगर प्रिंट भी पाकिस्तान को सबूत के तौर पर देगा।
सेनाओं के चीफ से मिले मोदी
- मोदी ने शनिवार दोपहर आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के चीफ से मुलाकात की। ये मीटिंग मोदी के ऑफिशियल रेजीडेंस 7, लोक कल्याण मार्ग पर हुई।
- मीटिंग के बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी गई है।
- दो दिन पहले पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फाइटर जेट्स से इस्लामाबाद में एक्सरसाइज की है। ऐसे में, यह मीटिंग अहम मानी जा रही है।
Powered by Blogger.