Kapil V/s CID Jokes
www.kapilvscidjokes.in/
Your one stop destination for entertainment, facts, funny content, news, viral videos, bollywood news, everything else!
Breaking News
recent

गुजरात में प्रेग्नेंट दलित महिला-फैमिली से मारपीट का आरोप, मरी गाय उठाने से किया था इनकार

अहमदाबाद. गुजरात में एक बार फिर दलितों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दलित फैमिली ने गाय की डेड बॉडी उठाने से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने दलित फैमिली पर हमला किया। प्रेग्नेंट महिला को भी पीटा। बता दें कि कुछ महीने पहले ऊना में कथित गौरक्षकों ने 4-5 दलित युवकों को पीटा था। इसके बाद गुजरात में आंदोलन हुआ और दलितों ने आगे से मरी गाय नहीं उठाने का एलान किया था। घायलों में 3 महिलाएं, गांव में फोर्स तैनात...
गुजरात में दबंगों ने दलित परिवार की प्रेग्नेंट संगीता के साथ भी मारपीट की।
गुजरात में दबंगों ने दलित परिवार की प्रेग्नेंट संगीता के साथ भी मारपीट की।

- यह घटना बनसकंठा जिले के एक गांव की है।
- आरोप है कि हमलावरों ने दलित की प्रेग्नेंट पत्नी संगीता को भी नहीं बख्शा गया। कुल 6 लोगों को चोट आई, जिसमें 3 महिलाएं हैं।
- एसपी नीरज बडगुजर ने बताया कि गांव में फोर्स तैनात की गई है।
- ''पुलिस की ओर से दलित फैमिली को सुरक्षा मुहैया कराई है। इलाके में शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश है।''
- संगीता को पालनपुर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को फर्स्ट एड के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने आरोपियों को किया अरेस्ट
- मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अभी तक 6 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं।
- पुलिस के मुताबिक, निलेश राणवासिया समेत करीब 10 लोगों को शनिवार रात घर में घुसकर पीटा गया है।
Powered by Blogger.