
सीकर जिले में छोटे से गाँव सिंगरावट में पले बढे अक्की को बचपन से अभिनय का शौक़ था अभिनय का शौक़ जयपुर ले आया | जयपुर में रवीन्द्र मंच पर थिएटर करने के साथ साथ उस्मान भाई के साथ प्रोपटी का व्यवसाय किया। 2001 में सत्तू राजस्थानी के निर्देशन में बने सीरीयल राजस्थान के सुपरस्टार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समीर राज के साथ रवीन्द्र मंच पर बहुत से नाटक किए जिनमें मुख्य वाह! जनाब, ताजमहल का टेंडर, अकड़ू पक़डू, पानी रे पानी, हेल्लो मेडम आदि हैं। इसके बाद पापा के बिजनिस को देखने के लिए छ साल अर्ब देश में रहना पड़ा लेकिन अभिनय का शौक़ होने की वजह से फिर अपने वतन आया और निर्देशक लखविन्द्र सिंह एवं निर्माता एन के मित्तल की मूवी मज़ो आ गयो और काल्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी, राज जागिड द्वारा अभिनीत महारो घर महारो मंदिर जिसके निर्देशक कुमार आचार्य है, में नेगेटिव किरदार निभाया। इसके अलावा जयपुर के युवा निर्देशक यजूवेंद्र सिंह बिका के साथ अब तो जाग इंडीया हिंदी शार्ट मूवी में काम करके समाज को महिलाओं के उत्पीड़न एवं बच्चों की किड़नेपिंग जेसे मामलों से अवगत कराया। आने वाली हिंदी मूवीज 52 कुँवारे, फ़िल्मी बोयज और वैष्णवी फ़िल्मस के बैनर तले बन रही हिंदी फ़िल्म IPS वैष्णवी में फ़िल्म की लीड एक्टरेस माहिया दाधीच के अपोज़िट लीड विलेन के अहम् किरदार में हैं। लिटील ब्रोस मोशन पीकचरस के बैनर तले बननी वाली हिंदी शोर्ट मूवी रेंट ए हाउस फ़ोर वन नाइट को निर्देशित करेंगे। मुम्बई में महाराणा प्रताप, वीर हनुमान, सावधान इंडीया, क्राइम पेट्रोल आदि सीरीयलस में अभिनय किया मगर पहचान कलर्स चेनल के सीरियल चक्रवर्ती अशोका सम्राट में सेनापति के केरेक्टर से मिली। अयूब खान अक्की पूर्णतया धर्म निरपेक्षता में विश्वास रखते हैं इसिलिय ख़ुद का नाम अक्की इंडीयन लिखते है।