Kapil V/s CID Jokes
www.kapilvscidjokes.in/
Your one stop destination for entertainment, facts, funny content, news, viral videos, bollywood news, everything else!
Breaking News
recent

उरी हमले का बदला, भारत ने POK में घुस कर मारे 20 आतंकी

जम्मू-कश्मीर/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में उड़ी सेना मुख्यालय पर हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाइन ऑफ कंट्रोल (एल.ओ.सी.) पार कर 20 आतंकियों को ढेर कर दिया है। 
उरी हमले का बदला, भारत ने POK में घुस कर मारे 20 आतंकी
उरी हमले का बदला, भारत ने POK में घुस कर मारे 20 आतंकी

एक वैबसाइट के अनुसार, 18 से 20 सैनिकों की 2 एलीट पैरा यूनिट्स ने मिलिट्री हैलीकॉप्टर्स पर सवार होकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के.) में 3 आतंकी शिविरों पर हमला बोला है। आतंकवादियों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पी.ओ.के. के 200 के करीब लोग घायल हो गए हैं।

भारतीय सेना के साहसी ऑप्रेशन के संकेत इस बात से मिलते हैं कि पाकिस्तान ने 20 सितम्बर की रात को पी.ओ.के. को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया था। पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस ने एयर स्पेस प्रतिबंधों के चलते गिलगित समेत कई उत्तरी पाक शहरों को जाने वाली फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है। पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता दन्याल गिलानी ने मंगलवार शाम ट्वीट करके इस फैसले की जानकारी दी है।
Powered by Blogger.